पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वहीं मीनाक्षी नटराजन को भी प्रीतम सिंह के साथ ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।प्रीतम सिंह चकराता से छठवीं बार विधायक है, पूर्व में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी के साथ नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी प्रीतम सिंह निभा चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किये जाने से यह साफ हो गया है हाईकमान से प्रीतम सिंह की नज़दीकियां और बढ़ जाएंगी, और उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में प्रीतम का कद और बढ़ जाएगा।


पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव हेतु पार्टी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए जाने पर कांग्रेसी नेताओं में भी उत्साह का माहौल है। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि प्रीतम सिंह जी के लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव मे पार्टी को मिलेगा तथा पार्टी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत कर एकबार फिरसे छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएँगे। इस अवसर पर लाल चंद शर्मा , पूर्व विधायक राजकुमार, आर्येन्द्र शर्मा ,दीप वोहरा , पूर्व पार्षद अशोक कोहली , नीरज नेगी , भरत शर्मा राजीव प्रजापति , रजत, अफ़सर चरणजीत कोशल पाली जेसेल आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *