मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी नैनीताल से निरंतर समन्वय बनाकर रखें । उन्होंने एडीजी कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा आगजनी और पथराव करने वाले एक – एक दंगाई की पहचान कर उन पर करवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त करवाई की जाय। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव/ एडीजी अमित सिन्हा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव जे. सी कांडपाल उपस्थित थे
Related Posts
प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान ने सम्भालाएसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार
- Manbar Rawat
- April 29, 2024
- 0
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति के रूप में प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान ने विधिवत पदभार संभाला। विश्वविद्यालय प्रबन्धन ने प्रोफेसर (डॉ.) […]
पटना और पाटलिपुत्र में गरजे महाराज कहा अब बिचौलिए नहीं खाते पैसा
- Manbar Rawat
- May 29, 2024
- 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी मेहनत ने देश को दुनियां के शक्तिशाली राष्ट्रों श्रेणी में खड़ा करने का गौरवशाली काम किया है। उन्होंने भारत के […]
02 लेपर्ड की खालों के साथ पकड़ा गया उत्तरकाशी का जनक एसटीएफ ने पुरोला थाना क्षेत्र से किया गया गिरप्तार
- Manbar Rawat
- October 9, 2024
- 0
देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार उत्तराखंड पुलिस […]