उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील की। हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च महत्व दिया है। उन्होंने कहा की पंचायत चुनाव में ज़ब 750 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराएं लगाई थी. जिसके विरुद्ध उन्होंने 32 घंटे तक थाने में ही धरना दिया। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में मेरे राजनीतिक विवेक का इम्तिहान है। और वीरेंद्र रावत 27 मार्च को नामांकन करेंगे इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो और इसके बाद गांव गांव जाकर कांग्रेस का प्रचार करें. आपको बता दे कि कांग्रेस ने हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया है।
हरीश रावत की अपील