भाजपा के बढ़ते कुनबे के बीच मुख्यमंत्री का सुझाव , प्रदेश अध्यक्ष तय करें मानक


लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है । विभिन्न दलों के नेता अपनी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं । पार्टी में अभी तक करीब 15000 लोग भाजपा का दामन थाम चुके हैं भारतीय जनता पार्टी में विपक्षी दलों के नेताओं का बढ़ना अब पार्टी के लिए चिंता का विषय बनता नजर आ रहा है । सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब भाजपा में लगातार बढ़ रहे कुनबे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पार्टी में एंट्री के लिए मानक तय करने का सुझाव दिया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और अब ज्यादा लोग हो गए हैं । उन्होंने कहा की भाजपा में अब तक कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के 15 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। जिसको देखते हुए महेंद्र भट्ट को मानक तय करने और पार्टी में आ रहे लोगो की स्क्रीनिंग का सुझाव दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *