उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर तमाम पार्टियां प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों के दौरे सुनिश्चित कर रही है । भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े चेहरे अभी तक उत्तराखंड दौरे पर आ चुके हैं लेकिन कांग्रेस का कोई भी स्टार प्रचारक यहां नहीं पहुंचा हांलांकि अब 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी का रुड़की और रामनगर में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसको लेकर पार्टी तैयारियों में जुट गई है । कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की रामनगर की रैली के लिए पूर्व विधायक रंजीत रावत , गोविंद सिंह कुंजवाल , महेंद्र पाल , नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जैसे बड़े नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं रुड़की में विरेंद्र जाती , अनुपमा रावत , चारों जिला अध्यक्ष , राजवीर चौहान , ममता राकेश जैसे तमाम वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है । उन्होंने बताया की आज प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी उत्तराखंड पहुंची हैं जो रुड़की में तैयारी की बैठक लेंगी , साथ ही सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने आज रामनगर के लिए रवानगी भर दी है ।
प्रियंका गांधी की रैली के लिये कांग्रेस के बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी