सचिवालय देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेसकॉन्फ्रेंस करते हुए उत्तराखंड में हुए मतदान के प्रतिशत का आंकड़ां जारी किया है। उन्होने बताया कि उत्तराखंड में 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होने प्रदेश की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के प्रतिशत का आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट में 61.35 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 46.94, हरिद्वार में-63.5, पौड़ी लोकसभा सीट में 50.84 जबकि टिहरी में 52.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होने बताया कि मतदान के प्रतिशत में एक प्रतिशत तक बढ़ोतरी की भी संभावना है
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ,मतदान के प्रतिशत का आंकड़ां जारी किया