देहरादून के खुडबुडा मौहल्ला में आंगनवाडी केन्द्र के समीप किसी घर में आग लग गयी है, सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी गणों को सूचित कर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर सर्वप्रथम घटनास्थल के आस-पास की विद्युत आपूर्ति बन्द करवाकर राहत बचाव कार्य करते हुए तत्काल आग लगने वाले स्थान पर निवास करने वाले करीब 15 परिवारों के व्यक्तियों व उनके बच्चों को, जो अधिकतर भीषण आग के धुए में फॅस गये थे, सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया, साथ ही आसपास निवास करने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुॅचाकर कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से घरों में रखे सिलेण्डर व अन्य सामान हटवाए गए। तंग रास्तों से होते हुए फायर सर्विस की गाड़ी भी नजदीक से नजदीक पहुंची और स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस व कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से करीब डेढ-दो घंटे की अथक परिश्रम के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया। घटनाक्रम कोई जनहानि नहीं हुई पर प्रभावित स्थान पर रहने वाले अधिकांश परिवारों का घरेलू सामान पूर्णतः जल गया। आग लगने के कारण का स्पष्ट रुप से पता नही चल पाया है । आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।
Related Posts
समाज उत्थान के लिए कार्य करना सबसे बड़ा समर्पण: महाराज
- Manbar Rawat
- August 11, 2024
- 0
लखनऊ। वयम वरेण्यम फाउंडेशन द्वारा आयोजित शौर्य महोत्सव-2024 मां भारती के अमर सपूतों, बलिदानियों, क्रांतिकारियों के स्मरण उनके त्याग को नमन करने का आयोजन है। […]
कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी को उत्तर प्रदेश में मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
- Manbar Rawat
- April 4, 2024
- 0
देहरादूनः-उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी को लोकसभा चुनाव के मध्य नजर उत्तर […]
सुनहरे घुंघरू के बाल कलाकारों ने कथक,अर्धशास्त्रीय एवं लोकनृत्य
- Manbar Rawat
- June 8, 2024
- 0
देहरादून, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक आरोहण को लेकर सुनहरे घुंघरू डांस स्टूडियो ने अपना 8वां वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया। नगर निगम के […]