Top Banner
Top Banner

मशाल जुलूस कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में

देवभूमि उत्तराखंड में जेडीएस सांसद के खिलाफ सियासत गरमा गई है। दअरसल महिला कांग्रेस ने देहरादून में मशाल जुलूस निकाला है…इस दौरान भाजपा के सहयोगी दल जे.डी.एस. के हासन लोकसभा, सांसद प्रज्वल रेवन्ना को फांसी देने की मांग की गई। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में यह मशाल जुलूस निकाला गया। गांधी पार्क देहरादून से घंटाघर होते हुए कांग्रेस मुख्यालय तक यह मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अपराध बढ़े हैं। प्रज्वल रेवन्ना ने हजारों महिलाओँ का शोषण करा लेकिन सरकार ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई ना करते हुए उसे विदेश भेजने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *