चारधाम यात्रा के दौरान धामों के 50 मीटर के दायरे में यात्रियों द्वारा रील बनाने के खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा के तहत उत्तराखंड की मित्र पुलिस सख्ती से कार्यवाही कर रही है। इस बात को लेकर आईजी गढ़वाल करन सिंह नगनयाल ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत पुलिस एक्ट 81 के तहत रील बनाने वाले व्यक्ति का मोबाइल फोन लेकर रील डिलीट की जाती है और आर्थिक दंड भरना पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि चमोली जनपद में आ तक 70 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है और इसी तरह ऑपरेशन मर्यादा के तहत केदारनाथ मार्ग पर अब तक 66 लोगों के खिलाफ मुकदमे कायम हुए हैं।
ऑपरेशन मर्यादा चालान आईजी गढ़वाल करन सिंह नगनयाल