कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की विभिन्न विकास परक योजनाओं को लेकर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रहे है। उनकी प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियो से हुई मुलाक़ात राज्य के विकास में मिल का पत्थर साबित होंगी। आपको बता दे की मुख्यमंत्री धामी की ओर से राज्य के विकास के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम मंत्रियो से मुलाक़ात की गई है। इस दौरान राज्य में सड़को के विस्तार, जल विद्युत परियोजनाओ के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर केंद्र से सहयोग की अपील की गई है।
प्रेमचंद अग्रवाल ऑन सीएम दौरा