Top Banner
Top Banner

उत्तराखंडी फिल्म, मीठी-मां कु आशीर्वाद

उत्तराखण्ड में 30 अगस्त से बहुप्रतिक्षित फिल्म मीठी-मां कु आशीर्वाद सिल्वर स्कीन पर अपनी समृद्ध खानपान की विरासत को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। राज्य की पहाड़ी खानपान की परंम्पराओं का जश्न मनाने वाली यह अनूठी फिल्म राज्य के 6 शहरों के सिनेमाघरों में एक साथ दिखाई जाएगी। कांता प्रसाद द्वारा निर्देशित और कलर्ड चेकर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले वैभव गोयल द्वारा निर्मित, श्मीठी-मां कु आशीर्वाद उत्तराखण्ड के लोगों का दिल छू लेने वाली कहानी, शानदार दृश्यों और भावपूर्ण संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 30 अगस्त को देहरादून के सैट्रियों मॉल, ऋषिकेश के रामा पैलेस, विकासनगर के न्यू उपासना सिनेमा, रुड़की के आरआर सिनेमा और कोटद्वार के केए सिनेमा में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म में भोजन और लोगों के बीच के गहरे संबंध को दर्शाया गया है। फिल्म के निर्देशक कांता प्रसाद ने बताया कि उत्तराखण्डी भोजन, विशेष रूप से मोटे अनाजों से बने व्यंजन, पोषक तत्वों से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, फिर भी मुख्यधारा की बातचीत में इसका प्रतिनिधित्व कम ही होता है। इस बात ने हमें एक ऐसी कहानी बनाने के लिए प्रेरित किया जो शहरी और समकालीन पृष्ठभूमि पर आधारित उत्तराखण्ड की संस्कृति, विरासत और पलायन के विषयों को छूती है। फिल्म में उत्तराखण्ड की नई और युवा प्रतिभाओं को फिल्म में एक्टिंग का मौका भी दिया।
फिल्म की शूटिंग उत्तरकाशी के जखोल गांव में की गई, जहां राजमा और सेब की खेती ने ग्रामीणों को अपनी आजीविका चलाने में सक्षम बनाया है। अतिरिक्त दृश्य देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, दिल्ली और नोएडा में फिल्माए गए हैं। पवनदीप राजन और विवेक नौटियाल के गीतों और आदी द्वारा रचित संगीत वाली फिल्म का जीवंत साउंडट्रैक फिल्म की अपील में इजाफा करता है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका मेघा खुगशाल के साथ मुख्य अभिनेता की भूमिका मोहित घिल्डियाल ने निभाई है। मीठी फिल्म प्रतिभा और रचनात्मकता का यह मिलन एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *