Top Banner
Top Banner

02 लेपर्ड की खालों के साथ पकड़ा गया उत्तरकाशी का जनक एसटीएफ ने पुरोला थाना क्षेत्र से किया गया गिरप्तार

देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार उत्तराखंड पुलिस द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुक्रम में ’एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए , इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर आज जनपद उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र से 01 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद लेपर्ड की खाल जिनकी लम्बाई क्रमश: लगभग 06 फीट और 08 फीट बरामद किए गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *