Top Banner
Top Banner

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हैलीपोर्ट पर बने ‘पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हैलीपोर्ट पर बने ‘पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होने देहरादून-अल्मोड़ा हैलीकॉप्टर सेवा’ का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होने बताया कि शुक्रवार से सेवा का विधिवत संचालन शुरू होगा.बता दें कि देहरादून-अल्मोड़ा हैलीकॉप्टर सेवा’ का दो अक्तूबर को सफल ट्रायल हो चुका है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेली सेवा के शुरू होने से सफर आसान होगा. मात्र एक घंटे में ही देहरादून से अल्मोड़ा की दूरी तय होगी साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह हेली सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *