देहरादून में आगामी 18 से 27 अक्टूबर तक सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूहों के प्रतिभागी, दस्तकार और हस्तकला कारीगर अपने स्टालों की प्रदर्शनी लगांएगे और अपने उत्पादों को बेचेंगे। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मेले की तैयारियों के संबंध में जिले के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये। मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की समिति बनाते हुए दायित्व सौंपे गए हैं। साथ ही प्रत्येक दिन गोष्ठी और कार्यशाला के लिए प्रभारी अधिकारी भी नामित किये गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने गठित समिति के सदस्यों को आपस में समन्वय कर मेले का सफल आयोजन करने को कहा।
Related Posts
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में नमामि गंगे कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी दी
- Manbar Rawat
- September 11, 2024
- 0
उत्तराखण्ड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नमामि गंगे कार्यक्रम की इपावर्ड टास्क फोर्स की 12वीं बैठक तैयारियो के दौरान जानकारी दी कि नमामि गंगे कार्यक्रम […]
विश्व मानक दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ सम्मलित हुईं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या
- Manbar Rawat
- October 14, 2024
- 0
देहरादून खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी के साथ, देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक सभागार में विश्व […]
रुद्रपुर में कृषकों को हाइड्रोपोनिक विधि से प्रशिक्षण
- Manbar Rawat
- January 19, 2024
- 0
प्रदेश के कृषि एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज जिला योजना अंतर्गत वित्त पोषित जनपद के उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान […]