Top Banner
Top Banner

गणेश जोशी ने सुनी मन की बात


देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात “का 115वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत अभियान, वोकल फॉर लोकल, एनिमेशन क्रांति, साइबर अपराध से बचाव के तरीके सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने और समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हर बार की भांति इस बार भी प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कई रोचक जानकारियां दी है। इस दौरान उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” जरूर सुनने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *