राज्य के पांच जनपदों के 80 स्कूलों को मिले डिजिटल लैब उपकरणराज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली की पहल पर राज्य के पांच जनपदों के 80 स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए प्रोजेक्टर, पीसी , बेब कैमरा एवं अन्य उपकरण दिए गए ।
भारत सरकार से सेवानिवृत पूर्व भविष्य निधि आयुक्त बी एन शर्मा की पहल पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया किस सहयोग से राज्य के 80 राजकीय स्कूलों के लिए स्मार्ट क्लासों संचालन के लिए प्रोजेक्टर के साथ ही अन्य उपकरण भी दिए गए।
मंगलवार को राज भवन में एक कार्यक्रम में राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विद्यालयों को भेजी जाने वाली सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्यपाल ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा इस तरह अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली के अध्यक्ष व पूर्व भविष्य निधि आयुक्त केंद्र सरकार बी एन शर्मा ने बताया कि सेवा के दौरान उन्होंने राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्र में समय-समय पर मेडिकल कैंप और अन्य सामाजिक कार्य किए। पहाड़ के लोगों की पीड़ा को समझते हुए उन्होंने संस्था का गठन कर सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र के राजकीय स्कूलों के छात्र भी आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जुड़ सकें, इसको ध्यान में रखते हुए उनकी संस्था ने राज्य के पांच जिलों के 80 विद्यालयों के लिए प्रोजेक्टर और इससे जुड़े उपकरण उपलब्ध कराए हैं।
शर्मा ने बताया कि इसमें पौड़ी जनपद में 42, रुद्रप्रयाग में 18 , टिहरी में एक अल्मोड़ा में 11 और नैनीताल जनपद के आठ राजकीय विद्यालयों में यह उपकरण उपलब्ध दिए गए।
भविष्य की योजनाओं को बताते हुए पूर्व भविष्य निदेशक ने बताया कि दूसरी चरण में राज्य की अन्य जनपदों की राजकीय विद्यालय में यह सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
संस्था की ओर से रामनगर में केंद्र और राज्य सरकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संस्था की ओर से एक निशुल्क आवासीय ट्रेनिंग केंद्र भी स्थापित किया गया है । इस केंद्र से अध्यनरत छात्र पीसीएस परीक्षा में चयनित हुए हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड चार धाम तीर्थ महापंचायत के महासचिव डॉक्टर बृजेश सती, सामाजिक कार्यकर्ता श्यामलाल सुंदरियाल , कन्हैयालाल नौटियाल महा सचिव, एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ इंडिया के एजीएम अमित जिंदल, मनमोहन रौतेला, प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज यमकेश्वर, डॉ विजय राणा प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज जोगीमदी,यमुनोत्री तीर्थ महासभा के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री के रावल अनिरुद्ध प्रसाद उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *