राष्ट्रीय खेलों के शंखनाद में चार दिन शेष रह गए हैं जिसके लिए उत्तराखण्ड सरकार ने भी तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली हैं । मंगलवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड देहरादून स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल और लॉन टेनिस कोर्ट का स्थलीय निरीक्षण करा।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल और लॉन टेनिस कोर्ट राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए लगभग तैयार और एक दो दिनों में वेन्यू मैनेजर्स को सौंप दिया जाएगा जो वेन्यूज में शेष बचे सौंदर्यीकरण को अंतिम रूप देंगे ।
38 वें राष्ट्रीय खेलों के बॉक्सिंग शिविर के अंतिम दिन के कैंप में पहुँची खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर शिविर के अनुभवों को जाना और खिलाड़ियों में ऊर्जा भरते हुए मंत्री ने कहा हमारी सरकार ने विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जिसके लिए विदेशी कोचों ने खिलाड़ियों को उत्तम प्रशिक्षण दिया और अब खिलाड़ियों की बारी है और मुझे पूरी उम्मीद है खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक को उत्तराखण्ड की झोली में डाल कर गौरवान्वित करेंगे और मुझे भी प्रदेश के हमारे पदकवीर खिलाड़ियों संग सेल्फी लेने का अवसर प्राप्त होगा ।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा हमारी सरकार और खेल विभाग ने खिलाड़ियों के उसी स्थान पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए है जहाँ राष्ट्रीय खेलों के मुक़ाबलों की प्रतिस्पर्धा होगी जो कहीं ना कहीं हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा ।