Top Banner
Top Banner

हरिद्वार सुदर्शन आश्रम में हुआ सूर्यकांत धस्माना का सम्मानसंत समाज के मार्गदर्शन से समाज बनता है संस्कारवान-सूर्यकांत धस्माना

आचार्य पीठाधीश्वर श्री श्री १०८ महामंडलेश्वर सरस्वताचार्य जी महाराज की ३४ वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन व श्री गुरु स्मृति महोत्सव में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को संत समाज ने पगड़ी,शाल व माला पहना कर सम्मानित किया व तिलक लगा कर सामाजिक छेत्र में यश कीर्ति के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्री धस्माना ने संत समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत समाज के मार्गदर्शन से समाज संस्कारवान बनता है और आज उत्तराखंड में स्वामी राम व महंत इंद्रेश जैसे महान संतों का उदाहरण हमारे सामने हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन जहां एक ओर अध्यात्म व ईश्वर की आराधना को समर्पित कर दिया दूसरी ओर समाज के लिए स्वामी राम ने हिमालयन अस्पताल जैसे विशाल अस्पताल की स्थापना की और महंत इंद्रेश दस जी ने महंत इंद्रेश अस्पताल व सैकड़ों शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना कर समाज हित के कम किए। श्री धस्माना ने कहा कि महामंडलेश्वर सरस्वताचार्य जी ने सुदर्शन आश्रम के माध्यम से भगवान श्री राम की कृपा से संत समाज व आम जन की सेवा का जो कार्य किया है वो अतुलनीय है और अब महंत श्री रघुवीर दस जी उस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर संत समाज ने धस्माना के साथ आश्रम पधारे कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के प्रबंध निदेशक श्री दिनेश शर्मा , श्री राकेश धस्माना व श्री संजय धस्माना व श्री दिनेश कौशल को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगतगुरु नामआद्वारचार्य श्री स्वामी सुतीक्ष्ण देवाचार्य वृंदावन ने की व इस अवसर पर महंत रविन्द्र पुरी , महामंडलेश्वर हठ योगी जी, महंत हरि हरा नंद, महंत बिहारी शरण, महंत सूरज दास
महंत शिवराम दास जी, महंत विपुल दास जी, आचार्य सचिदानंद जी, आचार्य मुनेश तिवाड़ी, पूजारी गिरीशदास जी , भुवनेश पाठक, राकेश बहुगुणा , हिमांशु भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *