चार धाम यात्रा अपडेट

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून के मुताबिक, 12 जुलाई 2025 सुबह 11 बजे तक चारधाम यात्रा में कुल 38,64,333 श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं। इन श्रद्धालुओं की आवाजाही 8063 वाहनों से दर्ज की गई।

अब तक यात्रा के दौरान 143 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। इनमें से 125 मौतें स्वास्थ्य कारणों से, 18 सड़क दुर्घटनाओं में हुईं, जबकि 5 लोग लापता हैं।

धामवार आंकड़ों की बात करें तो:

केदारनाथ में 22,16,000 श्रद्धालु

बद्रीनाथ में 15,67,000 श्रद्धालु

गंगोत्री में 2,13,757 श्रद्धालु

यमुनोत्री में 1,00,200 श्रद्धालु

हेमकुंड साहिब में 1,01,700 श्रद्धालु

गौमुख में 6,786 श्रद्धालु पहुंचे हैं।

अब तक यात्रा मार्ग में 955 दुर्घटनाएं हुई हैं और 15 लोगों की मौत प्राकृतिक आपदाओं के चलते हुई है। प्रशासन यात्रियों से अपील कर रहा है कि वे सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *