भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन रिंग रोड देहरादून में प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी जी द्वारा किया गया समारोह की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान ने की उद्घाटन समारोह में पधारे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रभारी माननीय रविंद्र त्यागी जी ने समारोह को संबोधित किया उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश वीर शहीदों की भूमि है और हमे वीरों की भूमि में काम करने का अवसर मिल रहा हमें गर्व होना चाहिए हमें समाज के हर व्यक्ति विशेष को साथ लेकर चलना पड़ेगा और सच्चे सिपाही की तरह यूनियन को मजबूत बनाने का काम करेंगे इस यूनियन का प्रभारी होने की नाते इस प्रदेश में यूनियन को आगे बढ़ने का काम सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करेंगे। इस अवसर पर प्रभारी ने यूनियन में बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को सॉल मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई भी दी कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान,राजेश नेगी, कांता कुकशाल,सुनील बलूनी,अरविंद नेगी,दीपक चौहान,शुभम बाली,आनंद त्यागी,दीपक त्यागी उपस्थित रहे
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन