Top Banner
Top Banner

आपदा से प्रभावित परिवारों को गैस चूल्हे एवं गैस सिलेंडर राहत सामग्री वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को सहस्त्रधारा क्षेत्र में सितम्बर माह में आई दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान मंत्री जोशी ने आपदा में नुकसान झेल चुके कार्लीगाड़ और शेरा गांव के 33 प्रभावित परिवारों को गैस चूल्हे एवं गैस सिलेंडर प्रदान किए, ताकि वे अपने दैनिक जीवन को सुगमता से आगे बढ़ा सकें। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ हर समय खड़ी है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *