विजय दिवस अवसर पर कांग्रेस में आज भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी, विजय दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत और बांग्लादेश की मुक्ति की याद में समर्पित है। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व और सेना के बलिदान को विशेष रूप से याद किया, उत्तराखंड (वीरभूमि) के 248 से अधिक सैनिकों ने 1971 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान दिया था, इसलिए यहां विजय दिवस का महत्व और भी गहरा है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहां हमारी फौज ने 1971 की लड़ाई में जो परचम लहराया था, उसको भुलाया नहीं जा सकता। देश ओर प्रदेश की जनता को विजय दिवस की शुभकामनाएं।
कांग्रेस का विजय दिवस पर कार्यक्रम।