बैरागी कैंप में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर मंच से हाथ उठाकर अमित शाह ने हजारों की भीड़ का अभिवादन किया।
उत्तराखंड की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा समर्थक, बैरागी कैंप में उमड़ा जनसैलाब।
मंच पर मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्री और कई विधायक कार्यक्रम में मौजूद।
अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
बड़ी राजनीतिक मौजूदगी के बीच हरिद्वार में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यक्रम पर सबकी निगाहें टिकीं।