जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

देहरादून में जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा आज जैन धर्मशाला में बवासीर (पाइल्स), फिशर एवं भगन्दर जैसी गंभीर समस्याओं के लिए एक निःशुल्क जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लगभग 250 मरीजों ने अपनी जांच करवाई। शिविर के दौरान करीब ₹8000 तक के विभिन्न आवश्यक टेस्ट निःशुल्क किए गए, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली।
क्लिनिक के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को उनकी बीमारी के बारे में जागरूक किया तथा उचित परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को इन समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय रहते सही इलाज के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *