कांग्रेस प्रभारी का दौरा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का 6 से 11 तारीख तक उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जानकारी दी कि प्रभारी का यह दौरा ऋषिकेश से शुरू होकर श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, चमोली और बद्रीनाथ तक जाएगा, जबकि वापसी टिहरी के रास्ते होगी।
उन्होंने बताया कि इससे पहले देहरादून, ऊधमसिंह नगर और मसूरी का दौरा काफी सफल रहा था, जिसके सकारात्मक असर को देखते हुए यह दूसरा दौरा तय किया गया है। इसके अलावा आगे भी दो और दौरे प्रस्तावित हैं, जिनमें विकासनगर, चकराता, उत्तरकाशी और टिहरी के शेष क्षेत्रों के साथ-साथ अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ शामिल हैं।
कांग्रेस प्रभारी का उत्तराखण्ड दौरा