देहरादून के मसूरी में भाजपा की जीत का जश्न देखने को मिला, जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ मॉल रोड पर मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जताई। मंत्री ने कहा कि बंगाल और असम में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने इसे “विकसित भारत 2047” के संकल्प की दिशा में अहम कदम बताया और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।
मसूरी में भाजपा की जीत का जश्न