राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री (ग्राम्य विकास) भरत सिंह चौधरी ने नई दिल्ली (पूसा परिसर) में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आदरणीय Shivraj Singh Chouhan जी की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय “राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन” में प्रतिभाग किया।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर के माननीय ग्रामीण विकास मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों के साथ ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने हेतु ग्रामीण विकास की योजनाओं, नवाचारों और चुनौतियों पर सार्थक चर्चा हुई।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में प्राप्त अनुभवों एवं विभिन्न राज्यों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का लाभ उत्तराखण्ड में भी लिया जाएगा, जिससे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाते हुए राज्य के ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के ‘गांवों का विकास ही भारत का विकास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर और तेजी से लागू करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *