चमोली, मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

पीपलकोटी टनल में संयुक्त रेस्क्यू टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। संयुक्त रेस्क्यू टीम के प्रभारी निरीक्षक श्री कर्ण सिंह द्वारा बताया गया कि टनल से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। टनल के अंदर काफी दलदल होने के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन को निरंतर जारी रखा गया है।

SDRF की टीमें टनल के अंदर लगातार सर्चिंग कर रही हैं तथा उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों के माध्यम से संभावित स्थानों पर गहनता से खोजबीन की जा रही है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच SDRF सहित सभी संयुक्त रेस्क्यू एजेंसियां आपसी समन्वय से अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।

रेस्क्यू टीमों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए टनल के अंदर लगातार सर्चिंग कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *