सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को पूर्व सैनिको को समान कार्य के लिए समान वेतन न मिलने के संबंध में ज्ञापन सौंपते पूर्व सैनिक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराते हुए कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत यूपीसीएल,यूजेवीएनएल, पिटकुल द्वारा पूर्व सैनिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ नहीं मिलने से संबंधित समस्याओं को रखकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों एवं पक्षकारों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के हितों और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले का परीक्षण कर नियमानुसार उचित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *