नागा स्टूडेंट्स यूनियन देहरादून (NSUDD) द्वारा 31वें वार्षिक फ्रेशर्स मीट का आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को ONGC Community Centre, राजेंद्र नगर, देहरादून में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से होगा।
इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Think Beyond, Build Beyond” – Inspiring the Next Generation of Changemakers रखी गई है। इस थीम के माध्यम से विद्यार्थियों को नई सोच, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में श्री देवाशीष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य देहरादून में अध्ययनरत नागा समुदाय के नए विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा आपसी भाईचारे, एकता और उत्साह की भावना को मजबूत करना है।

NSUDD ने बताया कि फ्रेशर्स मीट विद्यार्थियों के लिए एक-दूसरे से परिचित होने, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को साझा करने और भविष्य की साझा आकांक्षाओं पर संवाद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। आयोजन में विद्यार्थियों की uसक्रिय भागीदारी के साथ एक यादगार और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को