नेशनल हाईवे 109 गैरसैंण से कर्णप्रयाग के बीच में नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा बह गया

Uttrakhand चमोली में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। पहाड़ खिसकने से जगह जगह मुसीबत बढ़ रही है। देर रात हुई बारिश की वजह से नेशनल हाईवे 109 गैरसैंण से कर्णप्रयाग के बीच में कालीमाटी चायबागान में धंस गया। सड़क का करीब बीस मीटर हिस्सा पूरी तरह गायब हो गया। जिसके बाद यहां आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। फिलहाल इस रूट से आने वाली गाड़ियों को डायवर्ट किया जा रहा है। हाईवे कब सही होगा इसे लेकर प्रशासन भी कभी कुछ बता नहीं पा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *