Top Banner
Top Banner

वैदिक रामायण कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सहारनपुर के चन्दैना गांव स्थित गांधी वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित वैदिक रामायण कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण किया और व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य कुलदीप आर्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, क्योंकि उनका संपूर्ण जीवन मर्यादा त्याग कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रामायण का प्रत्येक पात्र हमें जीवन में कोई न कोई महत्वपूर्ण सीख देता है। मंत्री जाेशी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य धर्म सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला महान ग्रंथ है। इसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम एक बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *