Top Banner
Top Banner

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने दीपावली मेले की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठनों के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयास समाज की शक्ति को एकजुट करने और सबको एक दिशा में प्रेरित करने का काम करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के विभिन्न स्थानों—काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा एवं किच्छा—में 20 छठ घाट बनाए जाने की घोषणा की। मुखमंत्री ने देहरादून के प्रेम नगर में टोंस नदी के दाहिने तट पर,विकास नगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट पर तथा चंपावत के बनबसा में भी छठ पूजा के घाट बनाए जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को उनकी विरासत से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई बाबा केदार की नगरी को भव्य और दिव्य रूप देने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति का संरक्षण और प्रसार करना है। जिस प्रकार केदारखंड में चार धामों का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर मानसखंड में भी पौराणिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और वहां आधारभूत संरचनाएं विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा जी का कॉरिडोर और माँ शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का काम लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए दून विश्वविद्यालय में 'सेंटर फॉर हिंदू स्टडी' की स्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *