लापता सैनिक रंजीत सिंह की मां मिली सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से

उधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी बाजपुर के थाना कैलाखेड़ा निवासी 8 सिख रेजिमेंट के जवान नायक रंजीत सिंह की माता परमजीत कौर और परिजनों ने मुकाक़ात की। मंत्री ने परिवारजनो का ढाढस बधाते हुए उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
भारतीय सेना के लापता जवान के परिजनों ने बताया कि वह सिखलाई रेजिमेंट में है और वर्तमान में जम्मू में तैनात है। वह 22 जुलाई को एक माह की छुट्टी काटने के बाद अपनी पल्टन के लिए लौटा किंतु वहाँ नहीं पहुँचा। उन्होंने बताया कि वह 22 जुलाई की शाम 6 बजे दोराहा से बस में बैठा किंतु रविवार को उनके बटालियन से फ़ोन के द्वारा पता चला कि वहाँ नहीं पहुँचा है उससे आगे की जानकारी का अभी तक कुछ पता नहीं लगा। उन्होंने सैनिक कल्याण मंत्री से नायक रंजीत को सकुशल ढूड़ने के लिये जनपद पुलिस को निर्देश दिये। मंत्री ने मौक़े पर ही जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि लापता जवान को खोजने के लिये टीम का गठन कर प्रार्थिकमता पर काम करे। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में यदि अन्य राज्य की पुलिस से सहायता लेने हो तो संबंधित राज्य से तत्काल वार्ता की जाये।


सैनिक कल्याण मंत्री ने सैनिक रंजीत सिंह की परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *