Top Banner
Top Banner

मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ भाजपा की प्रदेश मीडिया कार्यशाला

लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं जफर इस्लाम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के ऐतिहासिक कार्यों को मीडिया टीम जनता तक पहुंचाए : धामी जीएमएस रोड़ स्थित होटल में आयोजित मीडिया टीम कार्यशाला में प्रतिभागियों का आह्वाहन करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमने कठोर नकल कानून, सख्त धर्मांतरण कानून, अवैध धार्मिक अतिक्रमण पर कार्यवाही, मातृ शक्ति को 30 फीसदी आरक्षण जैसे अनेकों ऐतिहासिक कदम उठाए हैं । अब सरकार को यूसीसी का वो ड्राफ्ट मिलने जा रहा है जिसे लागू करने के लिए देवतुल्य
जनता ने हमे अपना आशीर्वाद दिया था । आप सबको राज्य और केंद्र के ऐसे तमाम प्रयासों को जनता के मध्य अधिक से अधिक प्रसारित करना है । साथ ही यूसीसी के मुद्दे की विस्तृत जानकारी सभी माध्यमों से देनी है, साथ ही पर विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांति को भी दूर करना है । हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु श्री राम अपने मंदिर में पधारे हैं और लगभग 15 हजार वर्षों के बाद आज राम युग का आनंद ले रहे हैं । 5 लाख से अधिक युवाओं ने ईमानदार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत परीक्षाओं में सहभागिता की है भाजपा का स्वर्णिम काल अभी बाकी, जिसे हम सबको मिलकर लाना है : बलूनी

जनता उत्तराखंड में डबल इंजन की हैट्रिक बनाएगी : बलूनी

6 सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री बलूनी ने कहा, समय के बदलाव के साथ भाजपा ने भी सांगठनिक कार्यकालापों में बड़ा बदलाव किया है जिसका नतीजा है दुनिया कीसबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बनना। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी नहीं आया है जिसको लाने के लिए हम सभी को सहभागी बनना है। क्योंकि राजनैतिक विशेषज्ञों पहले 2014 में हमे हासिल 282 सीटों को स्वर्णिम काल बताया, फिर 2019 की 303 सीटों को स्वर्णिम बताया। लेकिन पार्टी का स्वर्णिम काल अभीसाख को दर्शाता है । साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री जफर इस्लाम ने अपने मीडिया से अनुभवों के आधार पर सभी प्रतिभागियों को पार्टी का पक्ष रखने की बारीकियों को समझाया । उन्होंने मीडिया टीम के सवालों का जवाब देते हुए कहा, अपने अच्छे कामों के प्रसार के साथ विपक्षियों की नकारात्मकता की भी मॉनिटरिंग करनी चाहिए।

भाजपा ‘भारत माता की जय’ संकल्प के साथ चलने वाली पार्टी : बंसल

इस दौरान पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान आधारित सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने कहा, एक लाइन में कहें तो हमारा विचार है, भारत माता की जय । भाजपा विचार, मूल्य और सिद्धांत को लेकर चलने वाली देश की इकलौती राजनैतिक पार्टी है । हम पंच निष्ठा और सात संपर्क सूत्रों के साथ एकात्म मानववाद के अंतोदय मिशन को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं । साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश प्रवक्त श्री सुरेश जोशी ने मीडिया और सोशल मीडिया के बेहतर समन्वय को विस्तार से जानकारी दी ।

लोकसभा, विधानसभा स्तर पर मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति एवम कार्यशालाओं का होगा आयोजन : चौहान

इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान कहा, चुनाव की दृष्टि से प्रदेश मीडिया कोर कमेटी बनाई जाएगी, जो विभिन्न समसामयिक राजनैतिक मुद्दों पर पार्टी की वैचारिक पक्ष पर विमर्श करेंगे । साथ ही पहले लोकसभा, फिर विधानसभा स्तर पर मीडिया प्रभारी और टीम तैयार की जाएगी । ताकि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को समन्वय के साथ जन जन तक पहुंचाने और प्रचार प्रसार की रणनीति को अमलीजामा पहुंचाया जा सके । चुनाव के दृष्टिगत पीएम मोदी समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं की प्रस्तावित रैलियों और रोड़ शो को लेकर मीडिया मैनेजमेंट की रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर के संचालन में संपन्न हुई इस कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खाजान दास, विनोद चमोली, दायित्वधारी और प्रदेश मीडिया टीम सदस्य डाक्टर देवेंद्र भसीन, मधु भट्ट, श्री शामूम काजमी, मीडिया की राष्ट्रीय टीम से सतीश लखेड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, संजीव वर्मा, मानिकनिधि शर्मा, चंदन बिष्ट, कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, कर्नल कोठियाल, विपिन कैंथोला, हनी पाठक, सुनीता विद्यार्थी, कुंवर जपेंद्र, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट समेत जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश और जिलों के प्रभारी एवं सहप्रभारी शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *