उत्तराखण्ड प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार विकास कार्यों की ओर निरंतर कार्य रही है। जिसका लाभ सीधा आम जनमानस को मिल रहा है।कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने श्रीनगर-खिर्सू,मैलसैंण-चोपड़ा-बूंखाल-पैठाणी मार्ग पर बस सेवा का शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर बस सेवा का संचालन होने से आमजनमानस को काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने श्रीनगर के राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के नये भवन में पठन-पाठन का शुभारंभ व श्रीनगर में गंगा म्यूजियम केंद्र का भूमि पूजन किया। विकासखंड खिर्सू में 15 करोड़ की लागत से 18 योजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। उन्होंने 2 करोड़ 90 लाख की लागत से नव निर्मित विकासखंड मुख्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में ब्लॉक का कार्य पूर्ण किया गया है। कहा कि मुख्यालय के अधिकारी व कार्मिकों के अलावा आम जनमानस को नये भवन बनने से काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत कई विकास कार्यों का कार्य पूरा हो चुका है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। इसके उपरांत उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई और क्षेत्रवासियों को पोलियो अभियान के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी।
Related Posts
ग्रेटर नोएडा में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन करते उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री गणेश जोशी।
- Manbar Rawat
- February 22, 2024
- 0
उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट ग्रेटर नोएडा में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन किया। […]
मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के 122 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र
- Manbar Rawat
- February 4, 2024
- 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में परिवहन निगम के अन्तर्गत चालक एवं परिचालक पद के लिए 106 अभ्यर्थियों […]
देहरादून जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो का मोटरसाइकिल से भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा
- Manbar Rawat
- September 15, 2024
- 0
देहरादून जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो का मोटरसाइकिल से भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण […]