देहरादून से है जहाँ लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में उद्यान विभाग की ओर से नि:शुल्क फलदार पौधों का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होने विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का वितरण किया। मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार ने हरेला पर्व पर इस वर्ष 2 करोड़ से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 9.50 लाख वर्षाकालीन फलदार वृक्ष उद्यान विभाग द्वारा वितरित किए जाएंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उद्यान विभाग की ओर से राज्य में स्थापित राजकीय, एनएचबी से मान्यता प्राप्त, निजी क्षेत्र की पंजीकृत पौधशालाओं से इस वर्ष लगभग 8.45 लाख फल पौधों का आवंटन प्रदेश के समस्त जनपदों में किया जा चुका है। उद्यान विभाग के सहयोग से विगत वर्ष 2023-24 में आम, लीची, अमरूद, नींबू वर्गीय फल, अनार व कटहल आदि के लगभग 5.16 लाख फलदार पौधे वितरित किए गए है।
Related Posts
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
- Manbar Rawat
- April 5, 2024
- 0
देशभर के कई राज्यों में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों का जनता से वादें करने का […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे सचिवालय आपदा कन्ट्रोल रूम में सीएम अधिकारियों के साथ की समीक्षा
- Manbar Rawat
- July 18, 2023
- 0
देहारदून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी […]
मलिन बस्तियों के लिये अध्यादेश नहीं मालिकाना हक का कानून लागू करे सरकार सूर्यकांत धस्माना
- Manbar Rawat
- October 21, 2024
- 0
उत्तराखण्ड के मलिन बस्तियों को उजड़ने की तलवार राज्य की भाजपा सरकार लटकाए रखना चाहती है और ऐन चुनाव के वक्त लोगों को कोर्ट के […]