Top Banner
Top Banner

यूपीसीएल एमडी के सेवाविस्तार पर रार

यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव का कार्यकाल इस माह पूरा हो जाएगा। यूपीसीएल सहित सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि राज्य सरकार उनको दो साल का सेवा विस्तार देने जा रही है। अनिल यादव के सेवाविस्तार पर सोशल मीडिया में जंग छिड़ी हुई है।

यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव पर युवा नेता बॉबी पंवार समेत कई लोगों ने करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनके बेटे की फर्म को लेकर पटेल नगर थाने में भी केस दर्ज है और इस पर पिछले दो साल से जांच लंबित है। विजिलेंस जांच भी चल रही है। एडवोकेट सुनील गुप्ता ने दिल्ली में 28 मई को प्रेस वार्ता कर यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव पर 200 करोड़ की संपत्ति बटोरने का दावा किया था। बॉवी पंवार ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेेंस कर अनिल यादव के आय से अधिक संपत्ति का मामला उठाया था। बॉबी ने अनिल यादव पर स्वयं, पत्नी, पुत्र और पुत्री के नाम पर आय से अधिक संपत्ति बटोरने का आरोप लगाया। भ्रष्टाचार अधिनय यूपीसीएल एमडी अनिल यादव के सेवा विस्तार मामले में सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस एक साथ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा सेवाविस्तार से जूनियर अधिकारियों का मनोबल टूटता है। उन्होंने कहा यूपीसीएल के एमडी पर तमाम गंभीर आरोप हैं। यूपीसीएल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा विवादित और भ्रष्टाचारी अधिकारी को सेवाविस्तार देकर सरकार भ्रष्टाचारियों को पलवित और पोषित करने का काम कर रही है। भाजपा के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद चमोली ने कहा कि वह इस बात के बिल्कुल पक्षधर नहीं है कि सेवानिवृत्ति के बाद अधिकारियों को सेवाविस्तार दिया जाये। सेवानिवृत्ति होनी चाहिए और उसके बाद दूसरे अधिकारियों को मौके मिलने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *