Top Banner
Top Banner

सड़क हादसा, युवती की मौत

रुड़की से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कार की चपेट में आकर एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।शहर के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपने ऑफिस जा रही एक युवती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की शिनाख्त की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *