देहरादून में जहां बीजेपी महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। देहरादून में कार्यक्रम की कमान भाजपा प्रदेश प्रभारी राम माधव ने संभाली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी हुआ। संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं को ‘विकसित भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। जिसके बाद स्थानीय नेताओं द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई और लैंसडाउन चौक पर भी प्रज्वलित किया गया। वही मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में किए गए सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र से नेता जिन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन 140 करोड़ लोगों को विकसित भारत के प्रति संकल्प बद्ध करने के लिए प्रेरित करने वाला था।