Top Banner
Top Banner

नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस का पलटवार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश को लेकर कहा कि मेरे जाने के बाद आदि कैलाश को पहचान मिली। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि आदि कैलाश तब से है जब शिव का जन्म हुआ था। आदि कैलाश को लोग अब से नहीं सदियों से जानते हैं और पुजते हैं। इतना बड़ा झूठ जो व्यक्ति बोल सकता है भगवान का भी अपमान कर सकता है। वह व्यक्ति इस देश में क्या नहीं कर सकता। वह किसको गाली नहीं दे सकते। आदि कैलाश को क्या वही जानते हैं कि जब वह गए थे, आदि कैलाश को तभी पहचान मिली। आदि कैलाश तो अनादि काल से है उन्होंने ऐसी बात करके उत्तराखंड को भी कलंकित करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *